जालंधर ब्रीज: पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किसान जत्थेबंदियों को भरोसा दिलाया है कि पंजाब सरकार धान के दाने-दाने की खरीद और ढुलाई के लिए वचनबद्ध है।
कृषि मंत्री ने कहा कि धान की समय पर खरीद और ढुलाई के लिए निर्देश जारी किये गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इसके इलावा मंडी बोर्ड के अधिकारियों को धान के खरीद सीजन के दौरान किसानों के लिए दाना मंडियों में लाईटों, पीने वाले पानी, साफ़-सफ़ाई, शौचालयों आदि के सभी ज़रुरी प्रबंध करने के निर्देश जारी किये गए हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल ने आगे कहा कि पंजाब सरकार चीनी मिलों की तरफ से 5 नवंबर से अपना कामकाज शुरू करने को यकीनी बनाने के लिए यत्नशील है।
कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि धान के सीजन के दौरान निर्विघ्न खरीद और चीनी मिलों को सुचारू ढंग से चलाने सम्बन्धी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, बीकेयू (एकता-सिद्धूपुर) और संयुक्त किसान मोर्चा-ग़ैर राजनैतिक 16 जत्थेबंदियों के मुख्य नेताओं के साथ मीटिंग की गई, जिसमें किसान नेताओं ने उपरोक्त दोनों मुद्दों के बारे सरकार की तरफ से किये प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया है। कुलदीप सिंह धालीवाल ने आगे बताया कि इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री 6 अक्तूबर, 2022 को किसान जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग भी करेंगे।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार