जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने बार-बार विघ्न डालकर सदन का कीमती समय बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने सदन की कार्यवाही के दौरान हंगामा करके करदाताओं के पैसों की बर्बादी की है। भगवंत मान ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि इस सत्र के समय को पंजाब और राज्य के लोगों से सम्बन्धित अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तर्कसंगत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने इस सुनहरी मौके को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कांग्रेसी नेताओं को कहा कि वह अपनी ड्रामेबाजिय़ों के द्वारा प्रतिष्ठित सदन का समय बर्बाद न करें। भगवंत मान ने कहा कि अगर कांग्रेसी नेता सदन में अफरा-तफरी पैदा करना चाहते हैं तो उनको विधान सभा के बाहर समानांतर सत्र आयोजित करने के लिए भाजपा का साथ देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह तथ्य साबित हो गया है कि कांग्रेस, भगवा पार्टी की बी टीम बनकर उभरी है। भगवंत मान ने कहा कि पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने भाजपा के इशारे पर राज किया और अब समूची कांग्रेस, भगवा पार्टी के इशारों पर चल रही है।

More Stories
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन
मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने 17 साल पूरे किए