जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में खेल सांस्कृतिक पैदा करने के उद्देश्य से 14 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के लिए करवाई जा रही ‘खेड वतन पंजाब दीयां 2022’ के बारे कपूरथला प्रशासन द्वारा आयोजित पहली साइकिल रैली रहा उत्साह से भरा।
डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल द्वारा अपने परिवार सहित साइकिल रैली में भाग लिया गया जिसका थीम ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ पर्यावरण संरक्षण और अच्छा स्वास्थ्य है
रेड क्रॉस ऑफिस कपूरथला से सुबह 6 बजे साइकिल रैली डीसी चौक, कांजली रोड, कांजली वैटलैंड, अमृतसर चुंगी से होते हुए रेड क्रॉस ऑफिस पर समाप्त हुई।
डिप्टी कमिश्नर ने साइकिल रैली में भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत करते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस साइकिल रैली का आयोजन गतिविधियों के तहत अधिक से अधिक लोगों को जिला स्तरीय खेलकूद के प्रति जागरूक करने के लिए 13 सितंबर से स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम में शुरू किया जा रहा है।
वर्णनयोग्य है कि 13 से 21 सितंबर तक होने वाले जिला स्तरीय खेलों में 5000 से अधिक विद्यार्थी एवं विभिन्न आयु वर्ग के लोग भाग ले रहे हैं।
इन प्रतियोगिताओं के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इससे पहले 29 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में 7000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
डिप्टी कमिशनर ने यह भी घोषणा की कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों को तैयार किया गया है।
साइकिल रैली के दौरान रेडक्रॉस कपूरथला के चेयरपर्सन व डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीत कंवल ने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा सामाजिक चेतना और जरूरतमंदों की मदद करने और उन्हें रोजगार योग्य बनाने के लिए गतिविधियाँ तैयार की गई हैं। इनके तहत रेड क्रॉस उन उभरते हुए खिलाड़ियों की मदद करेगा जिन्हें खेल उपकरण खरीदने की जरूरत भी है ताकि वे अपने कौशल को निख़ार कर राज्य का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर एसडीएम श्री लाल विश्वास, सहायक कमिश्नर उपिंदरजीत कौर बराड़, जिला जनसंपर्क अधिकारी सुबेग सिंह धंजू, सुपरडैंट सतबीर सिंह, डॉ. संदीप भोला, रेड क्रॉस के सचिव आर.सी. बिरहा और कई कर्मचारियों ने भाग लिया।

More Stories
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष
जालंधर के पी.सी.एस. अधिकारी आदित्य गुप्ता द्वारा जूरिस्ट्स एंड सिविल सर्विसेज गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन
यश भाटिया के नाबाद शतक से बाल भवन द्वारका की शानदार जीत