जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (DBEE), जालंधर ने बुधवार को अपने दफ्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया, जिसमें 27 उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया।
रोजगार उत्पति कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमैंट कैंप में एलआईसी ने पहुँच की और 62 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें से 27 उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया।
रंजीत कौर ने कहा कि DBEE युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद के लिए इस तरह के और भी प्लेसमैंट कैंप लगाएगी । उन्होंने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसरों के लिए जिला प्रशासकीय परिसर स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो से संपर्क करने को कहा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए दफ्तर हेल्पलाइन नं. 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
डर और भ्रम छोड़ो, रक्तदान करो-समाज में जागरूकता लाने के लिए सबकी साझा जिम्मेदारी” – एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया
श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, कोटकपूरा की प्रबंधक कमेटी और संगत ने स्पीकर संधवां का सम्मान किया
आप में टूट ने सत्ता और लूट की राजनीति को बेनकाब किया; भाजपा भी बराबर की जिम्मेदार: बाजवा