जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत आज जि़ला संगरूर की तहसील दिड़बा में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क जसपाल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि रजिस्ट्री क्लर्क जसपाल सिंह को सुखदेव सिंह निवासी गाँव सूलर, जि़ला संगरूर की शिकायत पर काबू किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया है कि मुलजिम उससे ज़मीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए 10,000 रुपए की माँग कर रहा था। उसकी सूचना की पड़ताल करने के उपरांत पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाकर कथित दोषी क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित