जालंधर ब्रीज: नगर निगम कमिश्नर कम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा डा.नयन जस्सल ने अलग-अलग गौशालाओं के प्रबंधकों के साथ बैठक की और गायों को लम्पी स्किन रोग से बचाने के लिए बेसहारा गायों की देखभाल के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने श्रीकृष्ण गौशाला, वरिंदर पार्क गौशाला, गोविंद गौ धाम सुखचैनआना रोड, राम कृष्ण गौशाला के प्रबंधकों के साथ बैठक के दौरान कहा कि प्रशासन गौशालाओं के साथ मिलकर बेसहारा पशुओं की देखभाल और उनके कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिलकर काम करेगा ।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को फगवाड़ा नगर निगम के तहत गौशाला की स्थापना के लिए अधिकारिक रूप से जमीन तलाशने को कहा ताकि बेसहारा पशुओं की देखभाल में सुधार किया जा सके।
इसके इलावा शहर में लोगों को दूध न देने वाले जानवरों को छोड़ने से रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए ।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार