
जालंधर ब्रीज: पंजाब खेल मेला 2022 का आयोजन राज्य सरकार द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। यह खेल मेला दो माह का होगा, जिसमें ब्लाक, जिला व राज्य स्तर पर कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। डिप्टी कमिशनर कपूरथला विशेष सारंगल ने बताया कि विशेष पोर्टल www.punjabkhedmela2022.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उपलब्ध है और विभिन्न खेलों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण 25 अगस्त, 2022 तक जारी रहेगा। गुरु नानक स्टेडियम कपूरथला में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जिसके अधीन जानकारी के लिए 90410-84683 पर संपर्क किया जा सकता है।
इन खेल कूद प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-21 के अलावा 21 से 40, 41 व 50 तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के ओपन ग्रुप सहित विभिन्न आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए आयु 1 जनवरी, 2022 के आधार पर ली जाएगी।
ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट 1 से 7 सितंबर तक होंगे, जिसमें वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी होगी जबकि जिला स्तरीय टूर्नामेंट 12 से 22 सितंबर तक एथलेटिक्स में होंगे। जिनमें फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल, जूडो, रोलर स्केटिंग, गतका, किक बॉक्सिंग, हॉकी, नेटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, पावर लिफ्टिंग, लॉन टेनिस, कुश्ती, तैराकी, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और वेट लिफटिंग खेल होगा।
इसी तरह 10 से 21 अक्टूबर तक होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में किक बॉक्सिंग, तीरंदाजी, निशानेबाजी, शतरंज, रोइंग, जिम्नास्टिक, तलवारबाजी और पावर लिफ्टिंग सहित सभी जिला स्तरीय खेल शामिल है।
डिप्टी कमिशनर ने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों के छात्रों को इन प्रतियोगिताओं में अपनी खेल क्षमता दिखाने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि खेल एवं शिक्षा विभाग अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष अभियान चलाए। गुरु नानक स्टेडियम कपूरथला में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जिसके तहत जानकारी के लिए 90410-84683 पर संपर्क किया जा सकता है।
More Stories
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
दिल्ली-हरियाणा के सीएम के दौरे से माहौल हुआ और मजबूत: जीवन गुप्ता की जीत को लेकर जनता का मन पक्का – एन. के. वर्मा
ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री अपना प्रभाव-प्रताप उपयोग करें- संत सीचेवाल