जालंधर ब्रीज: भारतीय डाक विभाग जालंधर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने जा रहा है और इसके द्वारा स्पेशल कैंप भी लगाये जा रहे हैं जो कि 14 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक चलेंगे । प्रवर डाक अधीक्षक जालंधर ने बताया कि आम लोगों कि सुविधा के लिए विभाग के द्वारा महत्वपूरण/प्रमुख बाजारों, स्कूलों, इत्यादि में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा ।
मौके पर उसी जगह कैंप में स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट कि सुविधा देश तथा विदेश में राखी भेजने की उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे ग्राहक को लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा । अति उत्कृष्ठ, आंसू प्रतिरोधी हलके वजन तथा सुंदर प्रिंटिंग वाले राखी के लिफाफे रुपये 10/-, 15/- तथा 20/- में अलग अलग साइज़ में हर पोस्ट ऑफिस में मिलेंगे ।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार