जालंधर ब्रीज: भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 197.61 करोड़ (1,97,61,91,554) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,57,005 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.66 करोड़ (3,66,66,548) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,04,08,940 |
| दूसरी खुराक | 1,00,65,670 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 56,98,268 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,84,23,903 |
| दूसरी खुराक | 1,76,26,198 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 1,02,61,333 | |
| 12-14 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 3,66,66,548 |
| दूसरी खुराक | 2,34,21,049 | |
| 15-18 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 6,04,32,621 |
| दूसरी खुराक | 4,87,75,997 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 55,82,52,205 |
| दूसरी खुराक | 50,13,99,508 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 29,16,874 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 20,34,46,086 |
| दूसरी खुराक | 19,34,61,532 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 25,54,148 | |
| 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग | पहली खुराक | 12,72,58,069 |
| दूसरी खुराक | 12,08,35,500 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 2,42,87,105 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 4,57,17,728 | |
| कुल | 1,97,61,91,554 |
भारत में सक्रिय मामले आज 1,04,555 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.24 प्रतिशत हैं।

More Stories
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया
देहरादून में विश्व स्वास्थ्य दिवस: स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बड़ा मंथन
भाजपा वर्करों ने भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया