जालंधर ब्रीज: जिले के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढाँचों का विकास करने के उदेश्य से शिक्षा अभियान अधीन ज़िले के 705 सरकारी प्राईमरी/अपर प्राईमरी स्कूलों में 1090.65 लाख रूपये की लागत से सिविल कार्य पूरे किए जा चुके है ।
इस बारे में जानकारी देते हुए आज डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि जिले के 718 स्कूलों में सिविल कार्यों के लिए 1124.45 लाख रुपये की ग्रांट मिली है, जिसमें से 705 स्कूलों में 1090.65 लाख रुपये की लागत से काम पूरा कर लिया गया है और बाकी रहते 13 स्कूलों में 97 प्रतिशित काम पूरा हो चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि जिले के 588 स्कूलों में 450.47 लाख रुपये की लागत से मुरम्मत और रख-रखाव का काम किया गया है, जबकि 93 स्कूलों में 636.01 लाख रुपये की लागत से और क्लास रूम का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 24 स्कूलों में 4.16 लाख रुपये की लागत से लड़कियों के लिए अलग से शौचालय की मुरम्मत करवाई गई है।
घनश्याम थोरी ने कार्यों के पूरा होने पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाकी रहते स्कूलों में भी सिविल कार्य समय पर पूरे किए जाए और विभागीय निर्देशों अनुसार ग्रांट का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए ।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि पंजाब सरकार के आदेशों अनुसार जिला प्रशासन सरकारी स्कूलों में क्वालिटी शिक्षा सुविधाएं और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए बचनबद्ध है ।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित