जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कम प्रधान इंडियन रैड क्रास सोसाइटी कपूरथला विशेष सारंगल की अध्यक्षता में रैड क्रास कार्यकारी समिति की बैठक हुई । इस दौरान रैड क्रास के लोक कल्याण युवाओं विशेष तौर पर लडकियों के लिए स्व-रोजगार प्रशिक्षण प्रोग्राम तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक दौरान कपूरथला जिले के सभी सरकारी विभागों, निगमों एवं परिषदों के कर्मचारियों को रैडक्रास के माध्यम से जनकल्याणकारी कामों को अधिक प्रभावी ढंग से करने के लिए 10 रुपये प्रति महीने का स्वैच्छिक योगदान देने का एजेंडा भी पास किया गया। यह दान पूर्णतः स्वैच्छिक होगा ।
रैड क्रास के अधिकारियों ने बताया कि 26 मई 2016 से शुरू हुई इस स्वैच्छिक दान योजना के तहत रैड क्रास को अब तक 2,06,150 रुपये मिल चुके है।
डिप्टी कमिशनर ने रैड क्रास को लड़कियों को ब्यूटी पार्लर, कप्यूटर, टेलरिंग और अन्य व्यवसायों में व्यावसायिक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया, जिससे वे रोजगार प्राप्त कर सकें या स्वरोजगार स्थापित कर सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जय अरोड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर शहरी विकास अनुपम कलेर, सचिव रैड क्रास आर.सी. बिरहा एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित