जालंधर ब्रीज: पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के उत्तरी जोन (जालंधर) के मुख्य चीफ इंजीनियर दविंदर कुमार शर्मा ने जोन के अंतर्गत आते सभी सर्कलों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कुछ और शिकायत केंद्रों के नंबर एवं एस.एम.एस. की सुविधा की जानकारी को साझा किया है। इनमें होशियारपुर सर्कल में पावर कार्पोरेशन के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भी शिकायत निवारण नंबर जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आंधी व तूफान के मौसम के मद्देनजर आने वाली बहुत सारी शिकायतों के निपटारे के लिए 1912 ग्राहक सेवा केंद्र हैल्प लाइन नंबर अधिक व्यस्त रहने के चलते यह प्रयास किया गया है ताकि उपभोक्ताओं को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
जानकारी देते हुए मुख्य चीफ इंजीनियर ने बताया कि होशियारपुर शहरी मंडल के अंतर्गत आते क्षेत्रों के लिए मोबाइल नंबर 96461-16817, गऊशाला बाजार शहरी मंडल के लिए 96461-16818, इंडस्ट्रीयल एरिया सबअर्बन के लिए 96461-16819, माल रोड शहरी मंडल के लिए 96461-16820 पर शिकायत करने के अलावा उपभोक्ता पी.एस.पी.सी.एल. की कंज्यूमर सर्विसज एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इसी प्रकार 1800-180-1512 पर भी शिकायत को एस.एम.एस. किया जा सकता है। इसी प्रकार नोडल शिकायत केंद्रों के नंबर भी जारी किए गए हैं, जिसमें सिटी डिवीजन, होशियारपुर के लिए 96461-18818, सब-डिविजन, होशियारपुर के लिए 96461-95366, दसूहा के लिए 96466-95348, मुकेरियां के लिए 96461-95922, भोगपुर के लिए 96461-95982, माहिलपुर के लिए 96466-96037 के अलावा होशियारपुर के उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर नंबर 78883-16733 का भी प्रयोग कर सकते हैं।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित