जालंधर ब्रीज: माननीय सुप्रीम कोर्ट और माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों अनुसार जिला एवं सैशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी, जालंधर रूपिंदरजीत चहल के निर्देश पर जिला कचहरी जालंधर में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर रजनीश गर्ग प्रभारी जिला एवं सैशन जज जालंधर, राणा कंवरदीप कौर अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज जालंधर एवं डा. गगनदीप कौर सी जे एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाए अथारिटी जालंधर के नेतृत्व में जिला प्रशासन जालंधर के सहयोग से जिला कचहरी जालंधर में योग कैंप का आयोजन किया गया।
राणा कंवरदीप कौर अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज, अमनदीप सिंह घुम्मन और करणवीर सिंह माजू (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) ने विशेष रूप से योग कैंप में भाग लिया। इसके अलावा जिला अदालतों के वकील व कर्मचारी भी कैंप में शामिल हुए और अलग-अलग योग आसन और योग संबंधी जानकारी ली ।
कैंप में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी दफ्तर जालंधर से पहुंचे डा. मनवीर कौर, डा. गुरप्रीत कौर, डा. दीप्ति, डा. पंकज डोगरा, डा. सुमन गिल (सभी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी) ने जज, वकीलों और कर्मचारियों को योग आसनों की जानकारी दी और कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने जीवन में योग को अपनाने की जरूरत है। इससे मनुष्य शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहता है और योग करने से कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है।


More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी