जालंधर ब्रीज: भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 195.19 करोड़ (1,95,19,81,150) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,50,56,366 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.51 करोड़ (3,51,48,286) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,04,07,764 |
| दूसरी खुराक | 1,00,50,209 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 54,11,036 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,84,20,731 |
| दूसरी खुराक | 1,76,01,591 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 92,14,027 | |
| 12-14 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 3,51,48,286 |
| दूसरी खुराक | 1,94,72,762 | |
| 15-18 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 5,98,65,545 |
| दूसरी खुराक | 4,70,00,805 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 55,76,46,418 |
| दूसरी खुराक | 49,50,53,984 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 15,39,266 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 20,33,44,863 |
| दूसरी खुराक | 19,20,24,445 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 18,25,095 | |
| 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग | पहली खुराक | 12,71,67,853 |
| दूसरी खुराक | 11,98,40,643 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 2,09,45,827 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 3,89,35,251 | |
| कुल | 1,95,19,81,150 |
भारत में सक्रिय मामले आज 47,995 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.11 प्रतिशत हैं।

More Stories
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया
देहरादून में विश्व स्वास्थ्य दिवस: स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बड़ा मंथन
भाजपा वर्करों ने भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया