
जालंधर ब्रीज: कृषि विपणन, विपणन-योग्य अतिरिक्त अनाज के प्रबंधन, किसानों की संस्थागत ऋण तक पहुंच में सुधारों व कृषि को कानून की उचित सहायता से विभिन्न प्रतिबन्द्धों से स्वतंत्र करने पर विशेष बल दिया गया है। दो मई, 2020 की मीटिंग में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया था। विपणन की वर्तमान परिस्थितियों में नीतिगत दख़ल देने व तीव्र कृषि विकास के संदर्भ में उचित सुधार लाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया था। किसानों के हित केन्द्र सरकार के लिए सदा से ही सर्वोपरि रहे हैं।
कोविड-19 के कारण लॉकडाऊन की घोषणा के पश्चात् से ही किसानों को समय-समय पर दी गईं रियायतें व 15 अप्रैल, 2020 को जारी संशोधित संचित दिशा-निर्देश सरकार के इसी अभिप्राय को दर्शाते हैं।
प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण योजना के तहत राहत पैकेज के अंश के तौर पर, पंजाब में होशियारपुर ज़िले के किसान परमजीत सिंह ने कहा कि पीएम-किसान के अंतर्गत उन के बैंक खाते में 2,000 रुपए आए हैं तथा इस सहायता हेतु उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से रत्न चन्द ने यह राशि प्राप्त होने की पुष्टि की।
https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1255828713763147776?s=09 (परमजीत सिंह, पंजाब)
https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1256480788784136195?s=09 (रत्न चन्द, हिमाचल प्रदेश)
खाद, कीट-नाशक व बीजों के प्रचून विक्रेताओं को लॉकडाऊन के दौरान अपनी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। सरकार का आभार व्यक्त करते हुए पंजाब के किसान कृपाल सिंह ने कहा कि यह किसानों के लिए एक बड़ी राहत है तथा कीमतें भी उचित हैं। एक अन्य किसान सुखविन्द्र सिंह ने कहा उन्हें बीज प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं है तथा आने वाले बुवाई के मौसम के लिए यह उचित है।
https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1256534848337899520?s=09 (कृपाल सिंह, पंजाब)
https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1256537743590436867?s=09 (सुखविन्द्र सिंह)
पंजाब व हरियाणा में इस समय फ़सलों की कटाई का मौसम चल रहा है, अतः किसानों की उपज समय पर मण्डियों तक पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए मशीनों का निर्बाध रूप से चलना अनिवार्य है। इसी लिए कृषि मशीनरी की मरम्मत व इसके स्पेयर पार्ट्स (आपूर्ति-श्रृंखला सहित), कंबाईन व थ्रैशर इकाईयों की मरम्मत की दुकानें, वैल्डिंग की दुकानों इत्यादि को खुला रखा गया है।
https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1255036407464300544?s=09 (हरियाणा में कम्बाईन व थ्रैशर्ज़ इकाई)
https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1256837841142706179?s=09 (वैल्डिंग की दुकान, सोनीपत)
मार्च माह में घोषित प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण पैकेज द्वारा ग़रीब वरिष्ठ नागरिकों व जन-धन खातों की लाभार्थी महिलाओं को निःशुल्क अनाज व नगद भुगतान भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
More Stories
आत्मनिर्भर भारत: भारतीय सेना ड्रोन प्रतियोगिता के माध्यम से स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देगी
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के मज़बूत, सफल और निर्णायक जबाव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोक सभा में हुई विशेष चर्चा में भाग लिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में ₹201 करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया