
जालंधर ब्रीज : पंजाब ने राज्य में बसते प्रवासियों की रजिस्ट्रेशन करने में पहलकदमी की है। इस मकसद के अंतर्गत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल का प्रबंधन करने और प्रवासियों तक पहुँच करने में लगे अधिकारियों की सख्त मेहनत के कारण राज्य में 6.44 लाख से अधिक प्रवासी सफलतापूर्वक रजिस्टर किये गए हैं
जो अपने अपने गृह राज्यों को वापस लौटना चाहते हैं।यह जानकारी देते हुये आज यहाँ सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विस्तृत आंकड़ों को नियमित तौर पर सम्बन्धी राज्यों के साथ सांझा किया जा रहा है। सम्बन्धित राज्यों से जल्द ही भारत सरकार की तरफ से निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकोल को ध्यान में रखते इन प्रवासियों की सुरक्षित वापसी सम्बन्धी प्रबंधों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि पोर्टल में दिये टेबल रजिस्टर होने वाले प्रवासियों सम्बन्धी हर राज्य के विभिन्न विवरणों को संक्षिप्त रूप में दर्शाता है। ‘काउंट’ शीर्षक वाला कॉलम उन्होंने व्यक्तियों को दर्शाता है जिन्होंने पोर्टल पर रजिस्टर किया है और ‘मैंबर काउंट’ शीर्षक वाला कॉलम उन अतिरिक्त लोगों को दर्शाता है जो पोर्टल पर रजिस्टर हुए व्यक्ति के साथ होंगे।
अपने गृह राज्यों को वापस लौटने की इच्छा रखने वाले प्रवासी कर्मचारी वेब पोर्टल www.covidhelp.punjab.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार