जालंधर ब्रीज: प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की मौत पर गहरे दुःख का प्रगटावा करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नौजवान गायक के चले जाने से पारिवारिक सदस्यों और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुँचा और अपूर्णीय घाटा पड़ा है।
सिद्धू मूसेवाला के भोग और अंतिम अरदास के मौके पर मुख्यमंत्री की की तरफ़ से कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से परिवार को शौक संदेश सौंपा गया जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवान गायक की दिल दहलाने वाली और असामयिक मौत ने परिवार के सदस्यों और दुनिया भर में उनके चाहने वालों को झंझोड़ कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि समूची राज्य सरकार संगीत जगत के हीरे को श्रद्धा के फूल भेंट करती है जिसने संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में अपने दम पर स्थान हासिल किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भरी जवानी में पुत्र का इस दुनिया से विदा हो जाना परिवार के लिए असह्य और अकथनीय है और उनके चल जाने से संगीत जगत में ऐसी शून्यता पैदा हो गयी जिसको भविष्य में पूर्ण करना बहुत मुश्किल है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ”शुभदीप सिंह सिद्धू ने पंजाबी गायकी की ही नहीं बल्कि अपने गाँव मूसा की मिट्टी की खुशबू को हदों-सरहदों से भी पार दुनिया के कोने -कोने तक पहुँचाया। सिद्धू मूसेवाला ने चाहे गायक के तौर पर विश्व स्तर पर यश अर्जित किया परन्तु अपने पैतृक पेशे खेती के साथ जुड़े रहने और आखिरी दम तक माता-पिता की परछाई बने रहने की विलक्षण जीवन जाँच स्वरूप हज़ारों नौजवानों के दिलों को छूआ और मार्गदर्शन किया।”
पारिवारिक सदस्यों और सगे-सबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने परमात्मा के आगे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के साथ विधायक गुरप्रीत सिंह बणांवाली, बलकार सिद्धू और नरिन्दर कौर भराज ने भी मुख्यमंत्री की की तरफ़ से परिवार के साथ दुख बांटा।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित