June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 194.12 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

Share news

जालंधर ब्रीज: भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 194.12 करोड़ (1,94,12,87,000) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,47,70,416 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.44 करोड़ (3,44,48,902) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

    स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,04,07,267
दूसरी खुराक 1,00,43,570
प्रीकॉशन खुराक 52,99,448
    अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,84,19,783
दूसरी खुराक 1,75,89,900
  प्रीकॉशन खुराक 89,24,143
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,44,48,902
दूसरी खुराक 1,76,98,344
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 5,96,13,584
दूसरी खुराक 4,62,41,177
  18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 55,73,35,343
दूसरी खुराक 49,18,60,137
प्रीकॉशन खुराक 11,21,453
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 20,32,82,933
दूसरी खुराक 19,12,56,269
प्रीकॉशन खुराक 15,56,238
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली खुराक 12,71,16,130
दूसरी खुराक 11,93,10,756
प्रीकॉशन खुराक 1,97,61,623
  प्रीकॉशन खुराक   3,66,62,905
कुल   1,94,12,87,000

भारत में सक्रिय मामले आज 25,782 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.06 प्रतिशत हैं।


Share news