जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य सभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन पत्र वापस लेने के आज आखिरी दिन किसी उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र वापिस न लिए जाने के कारण राज्य सभा निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी -कम-सचिव पंजाब विधान सभा सुरिन्दर पाल ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी को राज्य सभा मैंबर घोषित कर दिया और उन्हें ‘चुनाव सर्टीफिकेट’ सौंपे।
इसके उपरांत दोनों राज्य सभा मैंबर संत सीचेवाल और साहनी ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की। स. संधवां ने राज्य सभा मैंबर चुने जाने पर दोनों सदस्यों को बधाई दी और आशा अभिव्यक्त की कि वह उच्च सदन में पंजाबियों की आवाज़ बुलंद करेंगे और पंजाब की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित