September 30, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने गांव बुल्लोवाल का किया दौरा

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य लाल हुसैन गांव बुल्लोवाल पहुंचे, जहां उन्होंने गुज्जर भाईचारे के परिवारों से मुलाकात की। बिजली कनेक्शन संबंधी प्राप्त शिकायत का हल करने के लिए पहुंचे लाल हुसैन ने अधिकारियों को बिजली की सप्लाई जल्द यकीनी बनाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सप्ताह के अंदर-अंदर गुज्जर परिवारों के डेरे को बिजली की निर्विघ्न सप्लाई मिल जाएगी। इस मौके पर सतनाम सिंह गिल, अमृतपाल सिंह सठियाला, विजय बुल्लोवाल व गुज्जर भाईचारे के व्यक्ति थे।


Share news