जालंधर ब्रीज: पंजाब घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन की ओर से 1 जून को सुबह 11 बजे कैरियर इन काल सैंटर/बी.पी.ओ इंडस्ट्री के विषय पर आनलाइन कैरियर टॉॅक की जा रही है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि इस कैरियर टॉक में एस.आर डिजीटल सर्विसेज के अध्यक्ष श्री राजविंदर सिंह बोपाराए की ओर से संबोधित किया जाएगा, जिसमें काल सैंटरों व बी.पी.ओ. इंडस्ट्री में प्रार्थी किस तरह अपना कैरियर बना सकते हैं संबंधी जानकारी दी जाएगी।
यह कैरियर टॉक रोजगार विभाग के फेसबुक पेज के लिंक www.facebook.com/PGRKAM पर लाइव चलेगा। इस कैरियर टॉक में डी.ए.वी कालेज होशियारपुर के विद्यार्थी जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में उपस्थित होकर हिस्सा ले रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा जो भी प्रार्थी इस कैरियर टॉक का फायदा लेना चाहते हैं, वे घर बैठे ही अपने फेसबुक अकाउंट से रोजगार विभाग के फेसबुक पेज www.facebook.com/PGRKAM को फालो कर इस कैरियर टॉक में हिस्सा लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ लें।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित