March 7, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सिद्धू मुसेवाला की नृशंस हत्या की जीवन गुप्ता ने की घोर निंदा व मान सरकार की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल

Share news

जालंधर ब्रीज: कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा सरेआम नृशंस हत्या किए जाने की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कड़े शब्दों में घोर निंदा की है। गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है। अपराधी सरेआम हत्याएं, लूटपाट व् फिरौती जैसी घटनाओं को सरकार एवं पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे अंजाम दे रहे हैं। पंजाब में हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। जीवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि क्या यही है पंजाब में बदलाव? जहाँ कोई भी सुरक्षित नहीं!

जीवन गुप्ता ने मुख्य्मंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब से पंजाब में आप सरकार बनी है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिद्धू मुसेवाला की सुरक्षा वापिस ली गई थी।

जीवन गुप्ता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में कानून-व्यवस्था नहीं संभालती तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला सहित पंजाब में 45 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। जिनमें 5 कब्बडी खिलाड़ी भी शामिल हैं।


Share news