जालंधर ब्रीज : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अपील पर पी.एस.पी.सी.एल /पी.एस.टी.सी.एल. की मैनेजमेंट, कर्मचारी और पैनशनरों की तरफ से मुख्यमंत्री कोविड राहत फंड में 7.91 करोड़ रुपए का योगदान डाला गया है। इस परोपकारी भावना की सराहना करते हुये कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि यह दान कोविड -19 के कारण पैदा हुए हालातों में लोगों को सहायता प्रदान करने में और ज्यादा सहायक सिद्ध होगा।
गौरतलब है कि पंजाब स्टेट पावर कॉरर्पोशन लिमटिड और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरर्पोशन लिमटिड की मैनेजमेंट, कर्मचारियों और पैनशनरों की तरफ से कोरोनवायरस के विरुद्ध जंग में अपना योगदान डालते हुये अपने एक दिन का वेतन/पैंशन मुख्यमंत्री राहत फंड में दान किया गया है। पिछले साल भी राज्य में आए बाढ़ों के दौरान पीएसपीसीएल /पीएसटीसीए के कर्मचारियों /पैनशनरों ने मुख्यमंत्री राहत फंड में एक दिन का वेतन/पैंशन का योगदान डाल कर अपनी एकजुटता अभिव्यक्त की थी। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इन कॉरर्पोशन के कर्मचारियों की तरफ से गर्मी, जाड़ा और बरसात के मौसम के अलावा कफ्र्यू/लॉकडाऊन के दौरान सख्त हालातों में दिन-रात दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि 7.91 करोड़ रुपए की यह राशि आर.टी.जी.एस. के द्वारा पहले ही मुख्यमंत्री कोविड -19 राहत फंड में जमा करवा दी गई है।

More Stories
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया