
जालंधर ब्रीज :रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा समर्थित एक मानद विश्वविद्यालय, डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी ने कोविड-19 को विघटित करने के लिए ‘अतुल्य’ नामक एक माइक्रोवेव स्टरलाइजर का विकास किया है। यह वायरस 56 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस तापमान में विभेदकारी ऊष्माष्यन द्वारा विघटित हो जाता है।
यह उत्पाद एक किफायती सॉल्यूशन है जिसे पोर्टेबल या फिक्स्ड इंस्टोलेशन में प्रचालित किया जा सकता है। इस सिस्टम का मानव/प्रचालक सुरक्षा के लिए परीक्षण किया एवं इसे सुरक्षित पाया गया। भिन्न-भिन्न वस्तुओं के आकार और ढांचे के अनुसार, स्टरलाइजेशन का समय 30 सेकेंड से एक मिनट तक रहता है। सिस्टम का वजन लगभग तीन किलोग्राम है और इसका उपयोग केवल गैर-मेटैलिक वस्तुओं के लिए किया जा सकता है।

More Stories
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
भारत सरकार ने वर्ष 2029 तक नशा मुक्त भारत बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया
विजन डॉक्यूमेंट 2026-29 के प्रति जागरूकता के लिए PIB चंडीगढ़ ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सहयोग से आयोजित किया ‘वार्तालाप