जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद-ए-आज़म के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण करने के बाद आज बाद दोपहर पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने पद का चार्ज संभाल लिया।
पंजाब के 28वें मुख्यमंत्री के सचिवालय में दाखि़ल होने पर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और हर तरफ़ और बालकोनी में खड़े कर्मचारियों की तरफ से उनका हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर लिया।

मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी, पंजाब वीके भावड़ा समेत सीनियर आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया।

अपने पद का चार्ज संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एक छोटे परन्तु स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है और उनकी सरकार लोक समर्थकी नीतियों के लिए निरंतर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के जीवन स्तर की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया।



More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की