जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भगवंत मान ने आज ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की उपस्थिति में एक बड़ी जनसभा के सामने पंजाब के 28वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह के पैतृक गाँव में विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित लाखों लोगों के दरमियान भगवंत मान को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पद की गोपनीयता और निष्ठा की शपथ दिलाई।
इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया, जिसमें दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित शख्सियतों ने शिरकत की।
इस शपथ ग्रहण समारोह में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, विधायक और पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह, विधायक और पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा के अलावा ‘आप’ के कई नवनिर्वाचित विधायक, वरिष्ठ नेता, पंजाब के पार्टी कार्यकर्ता और वॉलंटियर उपस्थित थे।


More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे