June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आम आदमी पार्टी द्वारा सरकार बनने से पहले जनता के पैसे की बर्बादी शुरू: जीवन गुप्ता

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब में बड़े-बड़े बदलाव की बातें करने वाली आम आदमी पार्टी द्वारा बदलाव की पहली कड़ी से ही सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग व पंजाब के सरकारी खज़ाने की बर्बादी शुरू कर दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथा भावी मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की कथनी और करनी में फर्क पहले ही दिन से नज़र आना शुरू हो गया है। यह कहना है भाजपा पंजाब प्रदेश के महासचिव जीवन गुप्ता का।

जीवन गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान ने अभी सिर्फ पंजाब के राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा ही पेश किया है। लेकिन भगवंत मान ने अभी से ही सरकारी तन्त्र का दुरुपुओग शुरू कर दिया है। अभी से ही सरकारी खज़ाने की बर्बादी शुरू कर दी है। भगवंत मान द्वारा अमृतसर में निकाले गए रोड-शो में पंजाब में विभिन्न जिलों से जनता को इकट्ठा कर लाने के लिए पंजाब रोडवेज व पनबस की सैकड़ों बसों का दुरूपयोग करते हुए सरकारी खज़ाने को करोड़ों रूपये की चपत लगाई गई। ज्ञात रहे कि पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा जनता को बसों का मुफ्त सफर करवाने के चलते पंजाब रोडवेज का 65 करोड़ रुपए से ज्यादा सरकार पर कर्ज के रूप में बकाया है। रोडवेज के पास अपनी बसों के लिए डीजल भरवाने के भी वांदे हो रहे हैं। ऐसे में भगवंत मान द्वारा रोडवेज को अपनी जीत का जश्न मनाने को लेकर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर करोड़ों रूपये की चपत लगाई गई है। आम आदमी पार्टी के रोड-शो से पूरे पंजाब भर में सुबह से जनता को भारी परेशानियों व जाम का सामना करना पड़ा। जीवन गुप्ता ने कहा कि क्या यही है आम आदमी पार्टी का पंजाब मॉडल है? क्या यही है पंजाब में आने वाला बदलाव? गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अभी पंजाब में बनी नहीं है।

जीवन गुप्ता ने कहा कि आप सुप्रीमों अरविन्द केजरीवाल तथा भगवंत मान द्वारा पंजाब में जीतने के बाद पहले दिन से ही पंजाब के खजाने की बर्बादी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान द्वारा अमृतसर में ‘धन्यवाद रैली’ के रूप में निकाले गए रोड-शो में जहाँ सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया गया, वहीँ जनता द्वारा सरकार को दिए गए टैक्स के करोड़ों रूपये अपनी इसे सफल बनाने के लिए बर्बाद कर दिए गए। गुप्ता ने सवाल किया कि इसकी भरपाई कौन करेगा? क्या यही आम आदमी पार्टी के पंजाब में बदलाव की शुरुआत है? भगवंत मान तथा अरविन्द केजरीवाल को पंजाब की जनता के सामने इसका जवाब देना पड़ेगा।


Share news