February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कैप्टन व ढींडसा ने अश्वनी शर्मा की उनकी जीत पर दी बधाई, पंजाब की राजनीति पर की चर्चा

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा के पंजाब गठबंधन दल पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ मुलकात की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बाग़ा, हरजीत सिंह गरेवाल आदि उपस्थित थे।

राजेश बागा ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की जीत पर कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुखदेव सिंह ढींडसा ने बधाई देते हुए पंजाब के मौजूदा राजनीति पर चर्चा की। बागा ने कहा कि हालाँकि पिछले डेढ़ वर्ष से पंजाब में कांग्रेस सरकार व अन्य विपक्षी दलों के इशारे पर किसानों द्वारा भाजपा का हर जगह विरोध किया गया। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं, कार्यक्रमों व कार्यालयों पर पुलिस की आंखों के सामने जान लेवा हमले किए गए, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई। इतना सब कुछ होने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपना हौंसला नहीं हारा और किसान आंदोलन के खत्म होते ही चुनाव मैदान में डट गए। हालांकि फिर भी कई जगह भाजपा को विरोध का सामना करना पड़ा। इस सब के बावजूद जनता द्वारा भाजपा को अथाह समर्थन दिया गया।

राजेश बागा ने कहा कि हालांकि भाजपा को प्रदेश में दो सीटें ही मिल पाई है, लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत का ग्राफ बढ़ा है और यह सब कार्यकर्ताओं की बहुत कम समय में अथक मेहनत का नतीजा है।


Share news