जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) की शानदार जीत के बाद शुक्रवार को भगवंत मान आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की और शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया। भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं पार्टी के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा के साथ मीटिंग की और आगे की रणनितियों पर चर्चा की।
मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल 13 मार्च को गुरु की नगरी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गयाना मंदिर और राम तीरथ मंदिर का दर्शन करेंगे और ऐतिहासिक जीत के लिए माथा टेककर भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे। उसके बाद दोनों नेता साथ में अमृतसर में पंजाब की जनता को धन्यवाद देने के लिए रोड शो करेंगे।
16 मार्च को भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुरुवार को पंजाब में ‘आप’ की ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान ने घोषणा की थी कि वे शहीद भगत सिंह के सम्मान में और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील