जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने बुधवार को पटियाला के महिंन्द्रा कॉलेज में स्थित स्ट्रांग रूम का दौरा किया और ईवीएम की सुरक्षा व मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की जानकारी ली।
भगवंत मान ने स्ट्रांग रूम की देखरेख में बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रॉंग रुम की सुरक्षा-व्यवस्था एवं प्रशासनिक गतिविधियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से अगले 24 घंटे डटकर रहने की अपील की। आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि आपके वर्षों की मेहनत सफल होने वाली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बननी तय है।


More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील