जालंधर ब्रीज: भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर विधान सभा चुनावों की गिनती के मद्देनजर आज काउंटिंग ऑब्जर्वरस की मौजूदगी में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में काउंटिंग स्टाफ की दूसरी रैंडेमाइजेशन हुई। रैंडेमाइजेशन के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त काउंटिंग आब्जर्वर आई.ए.एस. फिरोल्ड जेवियर, आई.ए.एस. बी.एस. प्रकाश, आई.ए.एस. बिजू जे, आई.ए.एस. नवीन कुमार जी.एस, आई.ए.एस. अमरनाथ आर. तलवड़े, आई.ए.एस. प्रकाश बिंदू व आई.ए.एस. अरविंद कुमार चौरसिया के अलावा जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह भी मौजूद थे।
जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग स्टाफ के लिए जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए रिजर्व स्टाफ सहित 658 कर्मचारी लगाए गए हैं और काउंटिंग स्टाफ को उनके विधान सभा क्षेत्रों के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि काउंटिंग स्टाफ में काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर व काउंटिंग अस्सिटेंट शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए काउंटिंग 10 मार्च को सुबह 8 बजे रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में होगी। इस मौके पर डी.आई.ओ. प्रदीप सिंह, चुनाव तहसीलादर हरमिंदर सिंह, ए.डी.आई.ओ. रुपिंदर कौर, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार भी उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया