जालंधर ब्रीज: सर्व नौजवान सभा रजि. फगवाड़ा की ओर से सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगवाई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नगर सुधार ट्रस्ट की की ईमारत में मनाया गया। जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर अशोक कुमार ई.टी.ओ फगवाड़ा शामिल हुए जबकि विशेष मेहमानों के तौर पर संतोष कुमार गोगी एवं रणजीत सिंह राणा यू.के. उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फगवाड़ा सब-डिवीजऩ की महिला प्रशासनिक अधिकारियों सुरिन्द्र कुमारी ई.ओ. नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा, सुशील लता भाटिया सीडीपीओ फगवाड़ा, नरिन्द्र कौर ई.टी.ओ फगवाड़ा, डा. मीनू टंडन एस.एम.ओ. ई.एस.आई. अस्पताल, ए.एस.आई. अनीता कुमारी सांझ केंद्र, फगवाड़ा, रुपिन्दर कौर एडवोकेट पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, मैडम मीत कोछड फैशन डिजाइनर को सम्मानित किया गया और उनके द्वारा फगवाड़ा के विकास एवं समाज कल्याण के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की गई। मुख्य अतिथि अशोक कुमार ई.टी.ओ. ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के बिना कोई भी देश और समाज तरक्की नहीं कर सकता। इसलिए महिलाओं को समाज में समानता के अधिकार सहित पूरा मान सम्मान दिया जाना बेहद जरूरी है।
सरकारों को चाहिए कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में अधिक से अधिक प्रयास करें। इस दौरान अप्रवासी भारतीय रणजीत सिंह राणा ने कहा कि देश और हमारे समाज में महिलाओं का विशेष स्थान है और समय-समय पर उन्होंने अपने परिवार के अलावा समाज और देश की तरक्की में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विभिन्न वक्ताओं ने संबोधन करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सम्बन्ध में अपने विचार पेश किये। सम्मानित महिलाओं सुरिन्द्र कुमारी ई.ओ. एवं डा. मीनू टंडन एस.एम.ओ. ने कहा कि उन्हें समाज के लिए काम करके आत्मिक संतुष्टि का एहसास होता है।
अंत में प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने सभी गणमान्यों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन लैक्चरर हरजिन्दर गोगना द्वारा बाखूबी किया गया। इस अवसर पर डा. विजय कुमार महासचिव, रवीन्द्र सिंह राय उप प्रधान, डा. कुलदीप सिंह, मैडम गुरप्रीत कौर, मैडम सुखजीत कौर, नरिन्द्र सैनी, अशोक शर्मा, रमन नेहरा, परस राम शिवपुरी, साहिबजीत साबी, राजकुमार राजा, मनदीप सिंह, ओंकार जगदेव, जशन मेहरा, अशोक मैक, सत्तप्रकाश सग्गू, संजीव सेठ, मैनेजर जगजीत सेठ, गुलशन कलेर, पूनम पासी, आरती, रीना, प्रीति, तीशा, सोनाली, खुशी, रजनी बाला आदि उपस्थित थे।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित