जालंधर ब्रीज: जालंधर डिविज़न के मंडल आयुक्त 1997 बैच के आईएएस अधिकारी वी.के. मीणा की प्रमुख सचिव के तौर पर पदोन्नति हुई है। पंजाब सरकार द्वारा चार वरिष्ठ आई. ए. एस. अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के सुपर टाइम स्केल से ऊपर के रैंक में प्रधान सचिव के रूप में पदोन्नत किया गया है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा प्रधान सचिव के पद पर राहुल भंडारी, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कुमार मीणा और राखी गुप्ता भंडारी को पदोन्नत किया गया है ।आदेशों के अनुसार पदोन्नति के फलस्वरूप ये अधिकारी अपनी वर्तमान पोस्टिंग पर सुपर टाइम स्केल के ऊपर वाले प्रथम स्केल में कार्य करते रहेंगे।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की