जालंधर ब्रीज: (हरीश भंङारी ) सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा ने उद्योगपति जतिन्द्र सिंह कुन्दी मल्टीपल कौंसिल चेयरमैन अलायंस इंटरनेशनल के सहयोग से मासिक प्रोजैक्ट ‘आओ पुण्य कमाएं’ के अंतर्गत सफेद मोतीया से ग्रस्त शहर के एक जरूरतमंद व्यक्ति की आँख का आप्रेशन डा. तुषार आई अस्पताल में करवाया। इस दौरान रोगी का कुशलक्षेम जानने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे सीवरेज बोर्ड के एस.डी.ओ. प्रदीप चट्टानी ने सर्व नौजवान सभा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही परमात्मा की वास्तविक अराधना है।
सर्व नौजवान सभा जिस निष्ठा के साथ समाज सेवा के काम कर रही है उसकी चर्चा देश ही नहीं बल्कि अब तो दुनिया भर में होती है जो फगवाड़ा वासियों के लिए गौरव का विषय है। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि इस व्यक्ति की आँख में सफेद मोतिया था जिस कारण नकार काफी कमकाोर हो चुकी थी। रोगी के पारिवारिक सदस्यों ने सभा से सहायता की गुहार लगाई तो आज नेत्र विशेषज्ञ डा. तुषार अग्रवाल के सौजन्य से सफल आप्रेशन कर फोलडेबल लेंस डाला गया है। उन्होंने बताया कि सर्व नौजवान सभा जरूरतमंद मरीजों को आप्रेशन के अलावा ईलाज के लिए आर्थिक सहायता भी देती है और मुफ्त दवाएं भी वितरित की जाती हैैं। इस अवसर पर डा. सुलभा सिंगला, डा. विजय कुमार, डा. कुलदीप सिंह, रविन्द्र सिंह राय, जगजीत सेठ, ओंकार जगदेव, नरिन्द्र सैनी अशोक मैक, लैक्चरार हरजिन्द्र गोगना, गुरदीप सिंह तुली, हरविन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, अनूप दुग्गल आदि उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित