जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 16 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और स्मृति इरानी पंजाब के विभिन्न शहरों में भाजपा एवं गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी 16 फरवरी को बठिंडा, कपूरथला, फगवाड़ा और जालंधर में विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंडी गोविंदगढ़, खन्ना और तलवंडी साबो में जनसभा को संबोधित करेंगे।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास