जालंधर ब्रीज: विधान सभा चुनाव-2022 के लिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से एल.पी.जी सिलेंडरों पर वोटर जागरुकता टैग लगाने के विशेष अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह भी मौजूद थे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी एल.पी.जी. सिलेंडरों पर 20 फरवरी को मतदान डालने के लिए प्रेरित करने वाला टैग लगाया जाएगा ताकि हर घर वोटर जागरुकता का संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए 1 लाख 20 हजार टैग जिले की सभी एल.पी.जी एजेंसियों को देकर उन्हें हर एल.पी.जी सिलेंडर पर यह टैग लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वीप के अंतर्गत यह विशेष वोटर जागरुकता अभियान शुरु किया गया है, जिसका उद्देश्य वोटरों को वोट के अधिकार के प्रति जागरुक करना है।
अपनीत रियात ने कहा कि जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत वोटर जागरुकता के प्रति लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि आने वाली 20 फरवरी को जिले के सभी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट बहुत जरुरी है और हर वोट का अपना महत्व है व हर योग्य व्यक्ति को मतदान वाले दिन वोट जरुर डालनी चाहिए।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत