जालंधर ब्रीज: फगवाड़ा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव मानक, चैड़, मल्कपुर और पांछट का दौरा करते हुए चुनावी जनसभाएं। इस दौरान उन्होंने गांव वासियों को कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की। गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि जब से वह फगवाड़ा के विधायक चुने गए है, तब से लेकर उन्होंने फगवाड़ा के विकास में दिन रात काम किया है।
एक ओर जहां फगवाड़ा के शहरी क्षेत्रों का विकास किया गया वहीं गांव के सर्वपक्षीय विकास मे किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी गई। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करके फगवाड़ा की नुहार बदली गई है। इसके अलावा फगवाड़ा के हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की ओर से चलाई जा रही पेंशन स्कीम का लाभ भी पहुंचाया गया है।
धालीवाल ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने लोगों के नीले कार्ड बनाए। वहीं जिन लोगों के नीले कार्ड काटे गए थे, उन्हें भी दोबारा बनाया गया। कोरोना काल में उन्होंने हर वर्ग के लोगों की मदद की। धालीवाल ने कहा कि वह ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में लोकसेवा करने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि 2019 में हुए उपचुनाव के दौरान फगवाड़ा वासियों ने उन्हें बहुत प्यार दिया था, जिसके चलते वह यहां से रिकार्ड मतों से विजयी बने थे।
उन्होंने गांव वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनावों में उनके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। ताकि वह इसी प्रकार से फगवाड़ा के लोगों की सेवा करते रहे। धालीवाल ने कहा कि पंजाब में फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों को ही सुविधा मुहैया करवाने के साथ-साथ फगवाड़ा का समूचित विकास करवया जाएगा।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज