जालंधर ब्रीज: पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ सुभाष शर्मा ने पटियाला के एतिहासिक काली माता मंदिर में हुई बेअदबी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब सरकार से मांग करती है कि वह बेअदबी मामले की गंभीरता से जांच कराए और पता लगाए कि आखिर इस घटना के पीछे किसने साजिश रची थी। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। डॉ सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब में इस वक्त चुनावी माहौल है और ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर शांति-व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे पंजाब की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

More Stories
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार