जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के लिए कपूरथला विधान सभा हलके अंदर पोलिंग स्टाफ को प्रशिक्षण देने के लिए 90 मास्टर ट्रेनर तैनात किये गए हैं, जो कि 20 जनवरी से पूरे पोलिंग स्टाफ को चुनाव प्रशिक्षण देंगे ,जिससे चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
आज कपूरथला हलके के रिटर्निंग अधिकारी डा. जैइन्दर सिंह ने बताया कि कपूरथला हलके अंदर 148267 वोटरों के लिए 196 पोलिंग बूथ बनाऐ गए हैं। इन वोटरों में 77415 पुरुष और 70834 महिलायें हैं। इसके इलावा कपूरथला हलके में 80 साल या उससे अधिक वोटरों, शारीरिक तौर पर असमर्थ वोटरों और कोविड के मरीज़ों को घर से पोस्टल बैलट के द्वारा वोट देने की सुविधा प्रदान करने के लिए चुनाव स्टाफ़ को 12 डी फार्म दे दिया गया है जिससे 25 जनवरी तक इन श्रेणियों के योग्य वोटरों को पोस्टल बैलट जारी किया जा सके।
ज़िकरयोग है कि कपूरथला हलके अंदर 1158 वोटर ऐसे हैं जो कि शारीरिक तौर पर असमर्थ हैं। इसी तरह 244 सर्विस वोटर हैं जो कि पोस्टल बैलट के द्वारा वोट देने के समर्थ होंगे।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष द्वारा मिजोरम के राज्यपाल को पुस्तकें भेंट
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन