जालंधर ब्रीज: ज़िला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिशनर कपूरथला दीप्ति उप्पल ने भुलत्थ, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और कपूरथला के रिटर्निंग अधिकारियों को आदेश दिए है कि वह 14 फरवरी को होने वाली वोटिंग के मद्देनज़र सभी 793 पोलिंग बूथों का निजी तौर पर दौरा करे, जिससे लोगों को अपने लोकतांत्रिक हक का प्रयोग करने में किसी किस्म की दिक्कत पेश न आए।
उन्होंने कहा कि विशेष कर शारीरिक तौर पर असमर्थ वोटरों की सुविधा के लिए हर पोलिंग बूथ पर रैम्प और व्हील चेयर की सुविधा आवश्यक है। ज़िक्रयोग्य है कि ज़िले के चार विधान सभा हलकों में 4007 वोटर शारीरिक तौर पर असमर्थ हैं, जिसमें से भुलत्थ में 850, कपूरथला अंदर 1175, सुलतानपुर लोधी अंदर 678 और फगवाड़ा अंदर 1304 वोटर हैं।
ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी पोलिंग बूथ पर बिजली, पीने वाले पानी, शौचालय, फर्नीचर, रैम्प, कोविड दूरी के लिए सर्कल बनाने, सायन चिह्न और इंतज़ार के लिए निर्धारित क्षेत्र की व्यवस्था यकीनी बनाए।इसके इलावा हर पोलिंग बूथ पर पोलिंग स्टेशन का नंबर, नाम, बी.ऐल.ओ. का नाम और मोबायल नंबर ज़रूरी लिखा जाये।

More Stories
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न
चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत