जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह द्वारा हर गौशाला के रख-रखाव के लिए 5-5 लाख रुपए की राशि जारी करने को पंजाब राज्य गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने एक सराहनीय कदम बताया है और इस फ़ैसले के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 457 गौशालाओं के रख-रखाव के लिए कुल 22,85,00,000 की राशि दिया जाना एक और ऐतिहासिक फ़ैसला है। इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा पिछले दिनों राज्य की सभी गौशालाओं के बकाया बिजली के बिल माफ किये गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य की हर रजिस्टर्ड गौशाला के रख-रखाव के लिए 5-5 लाख रुपए जारी किये गए हैं। हरा चारा, साफ़ पानी, बिजली, शैड और गायों की बीमारी के इलाज का प्रबंध करने के लिए गौशालाओं के लिए फंड की कमी महसूस की जा रही थी जोकि चन्नी सरकार द्वारा पूरी करके गौवंश के कल्याण के लिए अहम काम किया है।
उन्होंने यह भी कहा है कि गौवंश की सेवा करना भगवान की सेवा करने के समान है और इसका फल ज़रूर मिलता है। सचिन शर्मा ने आगे कहा कि गौ माता, केवल हिंदु धर्म की ही आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि सिखों में भी इसकी मान्यता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग हमेशा ही गौवंश की सेवा, कल्याण और लोगों को जागरूक करने का काम करता रहेगा।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान