जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 वैक्सीन की 96 लाख से अधिक (96,43,238) डोज दी गईं, जिससे देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 147.72 करोड़ (147,72,08,846) के स्तर को पार कर गई है। यह उपलब्धि 1,58,21,510 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।
आज प्रातः 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों का विवरण इस प्रकार है:-
| एचसीडब्ल्यू | पहली डोज | 1,03,88,424 |
| दूसरी डोज | 97,24,352 | |
| एफएलडब्ल्यू | पहली डोज | 1,83,86,432 |
| दूसरी डोज | 1,69,24,656 | |
| आयु समूह 15 से 18 वर्ष | पहली डोज | 85,11,766 |
| आयु समूह 18 से 44 वर्ष | पहली डोज | 50,52,85,581 |
| दूसरी डोज | 34,12,84,803 | |
| आयु समूह 45 से 59 वर्ष | पहली डोज | 19,52,45,545 |
| दूसरी डोज | 15,31,22,132 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली डोज | 12,18,11,698 |
| दूसरी डोज | 9,65,23,457 | |
| कुल | 1,47,72,08,846 |
पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 15,389 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत से अब तक) 3,43,21,803 हो गई है।
परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत हो गई है।

More Stories
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पंजाब की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम को दिया प्रोत्साहन; दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में खुलेंगे
नया जिला अध्यक्ष जालंधर भाजपा के संगठनात्मक इतिहास में नया अध्याय लिखेगा – केवल सिंह ढिल्लों