जालंधर ब्रीज: आज यहाँ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में इस योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘यह अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह केवल घोषणा नहीं होगी ,बल्कि इसको पंजाब कैबिनेट की तरफ से मंज़ूरी भी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जो युवा 12वीं पास होगे, वह इस योजना के अंतर्गत नौकरी के लिए योग्य होंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को एजेंटों से बचाने और उनको विदेशों में पढ़ाई के लिए सहायता प्रदान करने के उदेश्य से आईलैटस,टौफ़ल,पी.टी.ई. की मुफ़्त कोचिंग भी दी जायेगी। इसके इलावा यूनीवर्सिटियों में स्टार्ट -अप कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब के युवाओं ने राज्य के साथ-साथ विदेशों की उन्नति में भी अहम योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को विदेश में पढ़ाई के लिए ब्याज मुफ़्त लोन भी देगी। उन्होंने औद्योगिक घरानों को कहा कि वह युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोज़गार के साधन पैदा करे, जिसके लिए पंजाब सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दे कर नौकरियों के योग्य बनाएगी।
उन्होंने संघर्ष कर रहे युवाओं के साथ जज़्बाती होते हुए कहा कि ‘उन्होंने भी बहुत कठिन वक्त देखा है, जिस कारण वह युवाओं की समस्याओं से अवगत है।
इससे पहले यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री अशोक मित्तल और डिप्टी कमिशनर कपूरथला श्रीमती दीप्ति उप्पल ने मुख्यमंत्री का स्वागत कहा गया।
इस मौके पंजाब के तकनीकी शिक्षा और रोज़गार मंत्री राणा गुरजीत सिंह, लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल, विधायक सुशील कुमार रिंकू,राजिन्दर बेरी,चौधरी सुरिन्दर सिंह,संतोख सिंह भलाईपुर,तरसेम सिंह,बलविन्दर सिंह धालीवाल,राज कुमार चब्बेवाल के इलावा पंजाब एग्रो के चेयरमैन और पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान,अमनदीप सिंह गोरा गिल,कांग्रेस समिति के कार्यकारी प्रधान दलजीत राजू,ज़िला यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान हरनूर सिंह मान और अन्य उपस्थित थे।


More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन