जालंधर ब्रीज: नवजोत सिद्धू द्वारा घरेलू महिलाओं को ₹2000 महीना और सालाना आठ एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा पर आप पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने निशाना साधा और नवजोत सिद्धू को स्टैंडलेस करार दिया।
सोमवार को चड्ढा ने ट्वीट कर नवजोत सिद्धू की पुरानी और नई वीडियो शेयर किया और लिखा, “पंजाबी कहावत है कि साइकिल का भी स्टैंड होता है, लेकिन सिद्धू का कोई स्टैंड नहीं है।” पहली वीडियो में सिद्धू अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब की 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को ₹1000 देने की घोषणा की आलोचना कर रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में सिद्धू खुद पंजाब के घरेलू महिलाओं को ₹2000 महीना और सालाना आठ एलपीजी गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा कर रहे हैं। अन्य पार्टियां भी इस घोषणा के बाद नवजोत सिद्धू पर हमलावर है और सोशल मीडिया पर भी लोग सिद्धू का मजाक उड़ा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने नवजोत सिद्धू और कांग्रेस पर अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं का नकल करने का आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल भी अपनी जनसभाओं में कई बार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर नकली केजरीवाल बनने का आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पंजाब में आजकल एक नकली केजरीवाल घूम रहा है। पंजाब के लोगों से मैं जो भी वादे करता हूँ, नकली केजरीवाल दो दिन बाद हुबहू वही वादे करता है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित