जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने आज लुधियाना के इंडस्ट्रियल पार्क में हैम्पटन होम्स का दौरा किया। हैम्पटन होम्स के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें संपत्ति के दौरे के लिए ले गए। उन्होंने कहा कि वह इस 40 एकड़ के क्षेत्र में फैले हैम्पटन होम्स को सस्ती कीमतों पर प्रथम श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करते हैं और यह लुधियाना में सबसे अच्छे टाउनशिप में से एक है।
अरोड़ा ने हैम्पटन होम्स के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि इस परियोजना में अत्याधुनिक अस्पताल, स्कूल, शॉपिंग मॉल और मनोरंजक सुविधाएं शामिल हैं। इस प्रकार यह लुधियाना के औद्योगिक शहर में अपनी तरह की एक परियोजना है।
कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने परियोजना विवरण देखने के बाद उस दृष्टिकोण की सराहना की जिसके साथ परियोजना शुरू की गई थी। संजीव अरोड़ा और उनके व्यवसायकि साथी (पार्टनर) हेमंत सूद को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा पंजाब को ऐसी परियोजनाओं की जरूरत है जो रोजगार के अवसर पैदा कर सकें। जो बड़े पैमाने पर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर उन्होंने हैम्पटन होम्स के कर्मचारियों के साथ भी बातचीत कर उनकी सराहना की गई।पंजाब को ऐसी परियोजनाओं की जरूरत है जो रोजगार के अवसर पैदा कर सकें जो बड़े पैमाने पर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने हैम्पटन होम्स के कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की गई।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू