जालंधर ब्रीज: आज खन्ना बार एसोसिएशन के वकीलों के एक यूनिट ने कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सबसे पहले उनको नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए खन्ना शहर में हो रहे विकास कार्यो की सराहना करते हुए उनको बधाई दी।
इस मौके पर गुरकीरत सिंह ने उनका स्वागत की और उनसे बातचीत के बाद बार एसोसिएशन को दस लाख रुपये की ग्रांट जारी भी की, बार एसोसिएशन के मेम्बरों ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें आने वाले चुनावों में उनका साथ देने का भरोसा दिलाया। ताकि खन्ना शहर की हो रही तरक्की जारी रहे और यहां की जनता का जीवन खुशहाल बन सके।
इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट मुनीश खन्ना प्रधान, एडवोकेट रवि कुमार सेक्रेटरी, सीनियर एडवोकेट परमजीत सिंह, एडवोकेट राजीव राय मेहता, एडवोकेट जीके मेहता, एडवोकेट नवीन थंमन, एडवोकेट नवीन शर्मा, एडवोकेट रवि तालिब, एडवोकेट सुमित लूथरा और एडवोकेट ए.के. वर्मा मौजूद रहे।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू