जालंधर ब्रीज: पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने सोमवार को चण्डीगढ़ में मार्कफैड द्वारा नए वर्ष 2022 के लिए तैयार किया कैलेंडर जारी किया।उप मुख्यमंत्री स. रंधावा ने समूह राज्य निवासियों को नए वर्ष की मुबारकबाद देते हुए राज्य में अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि नया वर्ष हर वर्ग के लिए खुशियां एवं प्रसन्नता लेकर आए और सरबत का भला हो।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और मार्कफैड के एम.डी. वरुण रूज़म भी उपस्थित थे।

More Stories
सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा