जालंधर ब्रीज: कोविड के खतरे और तीसरी लहर ओमीक्रान के मद्देनज़र इस महामारी से बचाव के लिए आज से 15 से 18 साल के युवाओं को कोविड वैक्सीन लगवाने की शुरुआत की गई। वैकसीनेशन साइट सिविल अस्पताल कपूरथला में वैक्सीनेशन की शुरुआत समय सिविल सर्जन कपूरथला डा. गुरिन्दर बीर कौर, ज़िला टीकाकरण अधिकारी डा. रणदीप सिंह, ज़िला परिवार भलाई अधिकारी डा. अशोक कुमार, सीनियर मैडीकल अधिकारी डा. सन्दीप धवन, डा.सिम्मी धवन भी मौजूद थे।
इस सम्बन्धित सिविल सर्जन डा.गुरिन्दर बीर कौर ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से युवाओं की वैक्सीनेशन को ले कर नई गाईडलाईन जारी की गई है कि कोविड टीकाकरण करवाने के दिशा- निर्देश जारी किये है। उन्होंने यह भी बताया कि यह टीकाकरण अभियान आज से शुरू है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को कोवैक्सीन की डोज़ दी जा रही है, क्योंकि कोवैक्सीन को इस आयु वर्ग के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से एमरजैंसी यूज लिस्टिंग प्रक्रिया के अंतर्गत करार दिया गया है।
ज़िक्रयोग्य है कि 15 से 18 साल के युवाओं के आयु वर्ग में शिव कालोनी कपूरथला निवासी रोहान मागो को कोवैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई, जबकि नडाला निवासी शुभम कुमार यह वैक्सीन लगवाने में दूसरे नंबर पर रहे। सिविल सर्जन डा.गुरिन्दर बीर कौर और अन्य आधिकारियों ने वैक्सीन लगवाने वाले युवाओं का मनोबल और दूसरो को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा के साथ ही वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोविड से बचाव के लिए प्रोटोकोल फॉलो करने की अपील की। डा.गुरिन्दर बीर कौर ने यह भी बताया कि इस की दूसरी डोज़ 28 दिन बाद लगेगी और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल के लिए वैलिड होगी।
डा.गुरिन्दरबीर कौर ने यह भी बताया कि कोविड की तीसरी लहर ओमीक्रान को विश्व सेहत संगठन की तरफ से वायरस आफ कन्सर्रन करार दिया गया है और इससे बचने की ज़रूरत है।ज़िला टीकाकरण अधिकारी डा.रणदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह वैक्सीनेशन ज़रूर करवाए और 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए आगे आए। डिप्टी मास मीडिया अधिकारी शरनदीप सिंह ने बताया कि ज़िला अस्पताल कपूरथला, सब डिविज़नल अस्पताल, सी.एच.सी.पद्धर और कपूरथला के श्री सत्यानारायण मंदिर में भी यह वैक्सीन लग रही है।उन्होंने लोगों को गलत धारणाओं से बचने और वैक्सीन लगवाने के लिए प्ररित किया है।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन