जालंधर ब्रीज:( फगवाड़ा हरीश भंडारी) पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू 2 जनवरी को विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के समर्थन में विशाल रैली करेंगे। यह रैली फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर स्थित मुख्य अनाज मंडी में सुबह 10 बजे से शुरु होगी। रैली को लेकर सभी तैयारियों को विधायक धालीवाल के देखरेख में पूरा किया गया है। रैली को लेकर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक धालीवाल ने कहा कि आज दो जनवरी को फगवाड़ा की अनाज मंडी में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेसी नेता, वर्करों सहित भारी संख्या में शहर व गांव वासी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की होने वाली रैली बहुत अहम हैं। विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे है और उनके पार्टी प्रधान बनने से जहां युवाओं में भारी जोश है, वहीं पंजाब की जनता भी उनके साथ है।
विधायक ने कहा कि 2 जनवरी की रैली को लेकर सभी कार्यकर्तााओं की डयूटी लगा दी गई और इसे सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने रविवार को फगवाड़ा में पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिूद्ध की होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। विधायक धालीवाल ने फगवाड़ा वासियों से इस रैली में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए इस रैली को सफल बनाने की अपील की है।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां