जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव (2022) के मद्देनजर 15 और उम्मीदवारों के नामों की पांचवी सूची जारी कर दी है। आप द्वारा घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या अब 88 हो गई है। आप के पंजाब प्रधान भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय से औपचारिक रूप से उम्मीदवारों की सूची को जारी किया। सूची के मुताबिक पार्टी ने गुरदीप सिंह रंधावा को डेरा बाबा नानक से टिकट दिया है।
वहीं बलदेव सिंह मियादियां को राजा सांसी,मंजू राणा को कपूरथला, रतन सिंह कडक़ड़ कलां को शाहकोट,शीतल अंगुराल को जालंधर वेस्ट, जीत लाल भट्टी को आदमपुर, कुलजीत सिंह सरहाल को बंगा, डा चरणजीत सिंह को श्री चमकौर साहिब, कुलवंत सिंह को मोहाली (एसएएस नगर), रुपिंदरजीत हैप्पी को बस्सी पठाना, राजिंदर पाल कौर छिन्ना को लुधियान साउथ, रणवीर सिंह भुल्लर को फिरोजपुर सिटी, जगरूप सिंह गिल को बठिंडा शहरी, जसवंत सिंह गज्जामाजरा को अमरगढ़ तथा गुरदेव सिंह देव मान को नाभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन